फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते दिखे एसडीएम, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक होने के बाद मामला और गरमा गया है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने प्रेसवार्ता कर एसडीएम पर अभद्रता, धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना का सीसीटीवी वीडियो भी मीडिया के सामने जारी किया। इसमें एसडीएम ब्लॉक प्रमुख को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एसडीएम रिंकू सिंह इस जांच प्रभावित करने के लिए किया जा रहा प्रचार बता रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख रामराजा ने बताया कि 23 जून को कोल्ड स्टोरेज निरीक्षण के दौरान एसडीएम रिंकू राही ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मारने का प्रयास किया। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायत पत्र देकर सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में सौंपा है। सोमवार को जारी चार मिनट 27 सेकंड के वीडियो में एसडीएम रिंकू राही और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें