फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: एक घंटे की बारिश में ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, जगह-जगह जलभराव

उरई जिले में हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख चौराहों और बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मजे की बात तो यह है कि नगर पालिकाध्यक्ष के आवास के सामने ही घुटनों के ऊपर तक पानी भर गया। लोगों का कहना है कि सफाई न होने से यह स्थिति खड़ी हुई है। शहर में करीब 53 नाले हैं। लेकिन तीन साल से सही तरीके से सफाई न होने के कारण जलभराव की स्थिति खड़ी हो रही है। मंगलवार को एक घंटे की बारिश से हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चौधरी के आवास के सामने ही सड़क पर पानी भर गया। इसके अलावा आंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। घंटाघर क्षेत्र में सड़क ऊंची होने के कारण बारिश का पानी आसपास की कुछ दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें