फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पति-पत्नी विवाद के बीच मां ने चार वर्षीय बेटी का गला दबाया, मासूम की मौत से सनसनी

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर इटौरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी चार वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अकबरपुर इटौरा निवासी राजकुमार गुरुवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद अलग-अलग चारपाइयों पर सो गए थे। बताया गया कि राजकुमार अपने बेटों उमंग और मयंक के साथ अलग चारपाई पर थे, जबकि उनकी पत्नी विनीता चार वर्षीय बेटी नैना के साथ दूसरी चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे विनीता ने बेटी नैना का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद बिजली कटने से पंखे बंद हुए तो राजकुमार की नींद खुली। उन्होंने बेटी को जमीन पर पड़ा देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। रात अधिक होने के कारण तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी गांव और मोहल्ले में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें