फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ को लेकर डीएम एसपी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार की अगुवाई में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद के मुख्य उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से निकली ट्रेनों की तलाशी कराई गई और रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ कर उनका सामान चेक किया गया। इसके अलावा सभी बस स्टैंड पर जाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल, ढाबा और गेस्ट हाउस संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि अगर महाकुंभ जा रहा श्रद्धालु उसके यहां रुकता है तो उसे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा संदिग्धों पर नजर रखी जाए और फौरन पुलिस को सूचना दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें