जालौन के गांव मोहम्मदाबाद में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों को अपना निशाना बनाया। एक के बाद एक पांच घरों में घुसकर चोरों ने कैश, जेवर, मोबाइल और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह इसकी खबर गांव वालों को लगी तो उन्होंने उसकी सूचना पुलिस को दी।