बिहार में सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादवने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि, यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों की डील पक्की हो गई है। अखिलेश के मुताबिक, कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।"