आगरा में वैलेंटाइन डे पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता के मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल और हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर को शहर के पालीवाल पार्क में लड़के और लड़कियों को पकड़ लिया। उनके बैगों की तलाशी भी ली गई। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। छात्राओं के घरवालों से फोन पर बात की। इसके बाद जाने दिया।