सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में 13 मई की रात को घर से लापता हुआ छह वर्षीय मासूम 10 घंटे बाद गांव से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे बने एक सूखे कुएं में मिला। पुलिस बच्चे को लेकर कोतवाली आई और उसके माता-पिता से पूछताछ की। मासूम की बार-बार बदलती बातों के चलते पुलिस ने शक के आधार पर सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया, जबकि मां और बच्चे को घर भेज दिया।