मुरसान के गांव विशुनदास से नौ दिन से लापता युवक रितेश उर्फ छोटू (28) की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की दोपहर गांव के पास करबन नदी में पड़ा मिला। शव के पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई जख्म थे। पहचान छिपाने के लिए बाएं हाथ पर लिखा नाम काट दिया गया था, चेहरे पर भी तेजाब भी डाला गया है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या होने का आरोप लगाकर हंगामा किया।