हाथरस के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की 7 फरवरी दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व मुरसान थाने पर पथराव कर दिया।