हाथरस के सासनी कोतवाली इलाके के गांव गौहाना पुलिस चौकी के पीछे एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर एसपी, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।