यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के पीसी बागला कॉलेज के मैदान में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में शिरकत की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 176 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बेटियों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया।