बढ़ती गर्मी के बीच जहां यात्री एसी बसों में सफर कर राहत पाना चाहते हैं, वहीं हाथरस शहर के यात्रियों को इस सुविधा के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। कई डिपो की एसी बसें शहर के अंदर से गुजरने के बजाय सीधे बाईपास से निकल रही हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।