फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के ठूलाई गांव में 50 वर्षों से लग रहा पशु मेला

Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 20 Aug 2026 04:36 PM IST

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ठूलाई गांव में 50 वर्षों से घोड़ा, घोड़ी, गधा और खच्चर का मेला लग रहा है। यह मेला हर साल सावन के महीने में लगभग 8 दिन तक चलता है। मेले की शुरुआत देवी जागरण से होती है। इसके संयोजक ठाकुर जंगबीर सिंह थे, अब उनके बेटे पंकज सिंह देखरेख करते हैं। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से व्यापारी शामिल होते हैं। व्यापारी यहां पशुओं को खरीदने और बेचने आते हैं। इस बार मेले में घोड़ा और घोड़ियों की 20 लाख रुपये तक की खरीद हुई है। आयोजकों को करोड़ों रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। बाहर से आए लोगों के लिए खान-पान और ठहरने की व्यवस्था भी रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें