हाथरस जंक्शन के कैलौरा में रेलवे ओवरब्रिज की घटिया गुणवत्ता पर जय जवान किसान नौजवान संविधान पार्टी का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। पार्टी महासचिव बृजमोहन मदनावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप है कि छह करोड़ रुपये की लागत वाला यह ओवरब्रिज उद्घाटन के दो महीने में ही खराब हो गया। पुल की सड़क उखड़ गई है और दीवारों पर दरारें आ गई हैं। ओवरब्रिज बंद होने से राहगीरों और स्कूली बसों को परेशानी हो रही है। पार्टी ने पुल की मरम्मत कर यातायात जल्द चालू करने की मांग की है। मांगों पर कार्रवाई न होने पर 29 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।