हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने 30 अक्तूबर को होने वाली उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की सुरक्षा जांची। उन्होंने 29 अक्तूबर को जनपद के बस स्टैंड, रैन बसेरों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अन्य जनपदों से आए परीक्षार्थियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी।