एसआईआर के संबंध में हाथरस के जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सभागार में सुपरवाइजर और बीएलओ के साथ बैठक कर मैपिंग कार्य को ससमय शत प्रतिशत त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बची हुई मैपिंग कार्य को निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत तथा त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किया जाए। बैठक में उप जिला अधिकारी सदर, तहसीलदार हाथरस, नायब तहसीलदार हाथरस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस आदि मौजूद रहे।