हाथरस डीएम राहुल पाण्डेय व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई "रन फेस्ट हाथरस" जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रतिभाग करने वाले बच्चो को पुरुस्कृत भी किया गया। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल से जागरुकता रैली निकाली गई, जो रामोजी रिजोर्ट अलीगढ रोड पर समाप्त हुई । रैली के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लकी ड्रा द्वारा निकाले गये प्रथम, द्धितीय व तृतीय प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।