फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बृजभूषण शरण सिंह के लिए सपा ने बंद किए दरवाजे?

Fri, 09 Jun 2023 05:59 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

महिला पहवानों के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा था कि अखिलेश सच्चाई को जानते हैं और वह उसी सच्चाई के साथ खड़े हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर इसे अपना समर्थन मानते हुए अखिलेश यादव का धन्यवाद भी दिया था। तब सियासी गलियारों में कयास लगाए जाने लगे थे कि अगर भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को सियासी तौर पर दरकिनार करती है, तो संभव है समाजवादी पार्टी उनको सहारा देगी। लेकिन इस बयान से ठीक एक महीने बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहलवानों के विरोध पर ने सिर्फ भाजपा को घेरा बल्कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी निशाने पर ले लिया। अब सियासी गलियारों में कहा यही जा रहा है कि अखिलेश यादव ने राजनीतिक रूप से अन्य सियासी दलों के साथ लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तालमेल के खुले रास्तों को भांपते हुए सांसद बृजभूषण को निशाने पर लिया।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें