हरदोई में एक नाबालिग से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने आरोपी को गंजा कर चप्पलों की माला भी पहनाई और फिर पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।