फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत एक घायल

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक बीबीए छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छात्र की पहचान गांव छपकौली निवासी लक्षित (19) पुत्र नीरज के रूप में हुई है। लक्षित बीबीए का छात्र था। वह अपने दोस्त वंश पुत्र मुनेशपाल के साथ बाइक पर जा रहा था। वंश भी गांव छपकौली का ही निवासी है और हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही लक्षित और वंश के परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर भारी हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें