जिले में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालय, निजी संस्थान, स्कूल और पुलिस थानों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जगह-जगह ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर मंत्री दिनेश खटीक ने डीएम अभिषेक पाण्डेय के साथ ध्वजारोहण किया।