उत्तर प्रदेश के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित डीएवी स्कूल को जाने वाले सड़क के निकट शर्मा प्रॉपर्टी के पास चलती बुलेट में अचानक आग लग गई। इस पर सवार युवक ने किसी तरह बुलेट से कूदकर अपनी जान बचाई। युवक ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक बुलेट पूरी तरह जल चुकी थी।