पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोग अलग-अलग प्रकार से विरोध जता रहे हैं। सोमवार को धौलाना निवासी युवक ने धौलाना-गुलावठी रोड पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। युवक का दावा है कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र के अन्य मार्गों पर भी इस प्रकार से झंडा बनाकर विरोध दर्ज कराएगा।