जैसे जैसे शिवरात्रि नजदीक आ रही है, शहर में भी कांवड़ियों की संख्या में इजाफा शुरू हो गया है। कांवड़ियों की टोलियां पारंपरिक रूप से भजनों को गाते बजाते आगे बढ़ रहे हैं। इन टोलियों में भक्ति के अलग अलग रंग और भाव नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ निवासी संजू बाबा हरिद्वार से विशेष कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें एक ओर उनकी मां बैठी हैं और दूसरी ओर उनकी मां के बराबर जल बांधा हुआ है। उन्होंने बताया कि किसी मन्नत की पूर्ति के लिए नहीं, बल्कि अपने माता पिता की सेवा भाव के संदेश देने के उद्देश्य से यह कांवड़ उठाई है। उनके जज्बे को देखकर हर कोई उनकी तरीफ करता दिखा।