फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: शव की जगह प्लास्टिक के पुतले का अंतिम संस्कार करने पहुंचे युवक, बड़ी साजिश को ओर इशारा

Video Desk, Amar Ujala Updated Thu, 27 Nov 2025 10:17 PM IST

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गुरुवार दोपहर दो युवक एक कार में शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। घाट पर उन्होंने लकड़ियां सजाकर चिता तैयार की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू ही करने वाले थे कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को कुछ शक हुआ। 

शक के बाद कुछ लोगों ने कफन हटाया तो चिता में शव की जगह प्लास्टिक का पुतला था। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। उसी समय दूसरे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने भी यह नजारा देखा और दोनों युवकों को पकड़ लिया। 

कुछ ही देर में वहां पुलिस भी पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला किसी बड़ी धोखाधड़ी या आपराधिक साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
 
चर्चा यह भी है कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमे की राशि हड़पने, किसी अपराधी को मृत दर्शाकर कानून से बचाने, या किसी बड़े क्राइम प्लान के तहत यह पुतला चिता पर रखकर जलाने की तैयारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें