फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौत से मचा कोहराम

थाना जालालपुर के भेड़ी डांडा गांव में रविवार को बेतवा नदी में नहाने गए दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान बांदा जिले के थाना बिसंडा के गांव दसवत निवासी आयुष तिवारी (19) पुत्र स्व. रज्जू तिवारी और जलालापुर थानाक्षेत्र के ग्राम भेड़ी डॉडा निवासी पार्थ सिंह (14) पुत्र बबलू सिंह के रूप में हुई है। बांदा जिले के बिसंडा गांव निवासी आयुष तिवारी अपने ननिहाल ग्राम भेड़ी डांडा में नाना हरिकिशन द्विवेदी के घर रविवार की सुबह आया था। इसके कुछ समय बाद ही आयुष एवं पार्थ गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ रविवार को दोपहर दो बजे बेतवा नदी में नहाने चले गए। नहाते समय आयुष व पार्थ दोनों गहराई में चले गए और डूब गए। साथी किशोरों ने आकर गांव में परिजनों को जानकारी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें