फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान पर काले हिरण ने हमला कर किया घायल, मचा हड़कंप

बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बघरका मौजा में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर काले हिरण ने हमला कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे अन्य दो किसानों पर भी हिरण ने हमला कर दिया। वहीं एक दूसरा हिरण खेत में लगी तारबाड़ी में फंस गया, उसे निकाला गया है। लोदीपुर निवासी किसान छोटेलाल प्रजापति मंगलवार सुबह सात बजे बघरका मौजा में अपने खेत का पलेवा (सिंचाई) करने गया था। जहां पर उसने वहां एक पूर्ण वयस्क जंगली काला हिरण दिखा। किसान ने बताया कि जैसे ही वह उसे भगाने के लिए उसके पास पहुंचा ,हिरण ने उस पर हमला कर दिया। जिससे किसान के बाएं पैर की जांघ पर अपना सींग घुसा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें