हमीरपुर के संगमहेश्वर मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे अचानक से मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। इसमें 50 से अधिक श्रद्धालु जख्मी हो गए। दहशत में अधेड़ सहित कई लोग नहर में कूदकर जान बचाई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम व एंबुलेंस कर्मियों ने 13 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें दो लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।