हमीरपुर जिले के राठ में ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मझगवां थाने के बरेल गांव निवासी सुनीत उर्फ छोटू तिवारी (22) ने बुधवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर भाई शीतल कुमार ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।