फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में परिषदीय विद्यालय के बच्चे ढो रहे पानी, शिक्षिका करती दिखीं निर्देशित, बीएसए बोले- जांच कराई जाएगी

हमीरपुर जिले में परिषदीय विद्यालय में बच्चों के द्वारा पढ़ाई के समय उनसे काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्चे बाल्टी लेकर विद्यालय के बाहर नल से पानी लेकर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर विद्यालय की शिक्षक उनको निर्देशित भी कर रही है। वायरल वीडियो मौदहा विकास खंड के भैंस्ता गांव के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए आलोक सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें