हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में खाद की किल्लत के चलते किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। शुक्रवार सुबह जैसे ही किसानों को पता चला कि सहकारी समिति में खाद उपलब्ध हो गई है], तो हजारों की संख्या में किसानो की भीड़ सहकारी समिति के सामने खाद लेने के लिए जमा हो गई। भीड़ इस कदर बढ़ी की राठ-मुस्करा मार्ग में वाहनों का निकलना दूबर हो गया। इसके चलते पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा।