हमीरपुर जिले में जन्मदिन के कार्यक्रम में बज रहे डीजे का सामान बच्ची के ऊपर गिरने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को शाम तीन बजे शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी स्वामीनाथ की पुत्री सुरभि (03) घर के सामने के बच्चों के साथ खेल रही थी। उनके पड़ोसी योगेश कुमार के बच्चे का जन्मदिन में लगा डीजे का फ्रेम दीवार के सहारे रखा था। खेलते-खेलते बच्चे इस डीजे के एंगल पार्ट के पास पहुंच गए। इस दौरान एंगल के गिरने से सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गई।