फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर राज्यसभा सदस्य का पुतला फूंककर जताया आक्रोश

अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद ने राणा सांगा के अपमान को लेकर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंककर आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद के प्रदेश सचिव जयकरन सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम सात बजे बांकी रोड पर पैदल मार्च करते हुए रघुवीर पैलेस के सामने सैकड़ों क्षत्रियों ने सम्मिलित होकर राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। परिषद ने राज्यसभा सदस्य के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर परिषद के बुंदेलखंड प्रभारी शशि प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अभय सिंह राजावत, रोहित सिंह भदौरिया ,अमन सिंह,अंकित सिंह रानू,अन्नू सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें