फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कंफ्यूजन में कैश के साथ बैंकवालों को ही पकड़ लिया

Tue, 17 Jan 2017 12:16 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को चेकिंग के दौरान कंफ्यूजन हो गया और उन्होंने बैंक का पैसा ले जा रही वैन और उसके कर्मचारियों को ही पकड़ लिया। बैंकवाले कागज दिखाते रहे, दलील देते रहे पर चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने में जुटी हमीरपुर पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद ही बैंकवालों को उनकी वैन और कैश के साथ छोड़ा गया। ये पैसा कानपुर चेस्ट से लाकर हमीरपुर के अलग-अलग ब्रांच में ले जाना था। चेकिंग के दौरान मिले इस कैश की कुल कीमत दो करोड़ चौबीस लाख बताई जा रही हैं। वहीं इलाहाबाद के उतराव थाना इलाके के एकडला के पास पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से दस लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें