यूपी में गोरखपुर महोत्सव की धूम रही। बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन से लेकर मनोरंजन के लिए सबरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों की भी काफी भीड़ लगी। लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी भीड़ पर डंडे बरसाता नजर आया। पुलिस वाले की इस दबंगई से दर्शकों के बीच अफरा-तफरी भी मच गई।