गोरखपुर में 5 फरवरी को हुई छात्र नेता सौरभ की हत्या का हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामे आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि रात करीब 10 बजे सौरभ अकेला टहल रहा था। तभी 2 बाइक पर 4 युवक आते हैं। उनमें से 2 उसके पास पहुंचते हैं, इसके बाद एक बदमाश पहले सौरभ के पास जाकर उससे हाथ मिलाता है और फिर उसे बातों में उलझाना शुरू कर देता है, तभी दूसरा बदमाश आकर उसके पैर छूता है और फिर अचानक से उस पर गालियां दाग देता है। और फिर दोनों उस पर गोलियां बरसाकर फरार हो जाते हैं।ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। हैरानी की बात ये है कि महज चंद कदम की दूरी पर ही एसएसपी और जिलाधिकारी आवास होने के बावजूद बदमाशों ने वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।