एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की लखनऊ में सिपाही द्वारा गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी नाथ ने कहा कि ये एनकाउंटर नहीं है। घटना की पूरी जांच कराई जाएगी फिलहाल दोषी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच भी कराई जाएगी।