फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वीबीजी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ पंच सम्मेलन, अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

गोंडा। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंच सम्मेलन हुआ। इसमें जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों को योजना की जानकारी देने के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। उपायुक्त श्रम रोजगार जनार्दन प्रसाद यादव ने बताया कि वीबीजी राम जी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, प्रत्येक ब्लॉक से दो ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रशासक समेत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ दयानंद प्रसाद ने किया। डीएम ने कहा कि सामूहिक प्रयास से योजना को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारा जाए, ताकि श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। इस दौरान डीसी स्वत: रोजगार जेएन राव, एपीओ सुरेश अहिरवार, सुधीर सिंह, मनीष श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्र समेत विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें