फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब में डूबने से एक किसान की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

शौच के लिए सुबह खेत गए एक 60 वर्षीय किसान का पैर फिसलने से तालाब में डूब कर मृत्यु हो गई। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। ग्राम डेलईपुरवा बसंतपुर निवासी मृतक भल्लर यादव (60) के पुत्र जगदीश यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसके पिता खेत में शौच के लिए गए हुए थे लेकिन घंटों बाद जब वे घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की जाने लगी। ग्राम नकटी टेपरा बसंतपुर खेत में जाने पर तालाब में उनका शव उतराता दिखा। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दी गई। शव घर पहुंचते ही वहां आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें