फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पति ने पत्नी का सिंदूर धोया और फिर प्रेमी से करवा दी शादी... ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ विवाह

गोंडा जिले के खोड़ारे थाने के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ पत्नी के मिलने के बाद पति ने पहले उसकी मांग का सिंदूर धोया। बाद में मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक गांव निवासी युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का एक दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। बृहस्पतिवार को दोनों एक साथ मिल गए। इसके बाद फैसला लिया कि दोनों की शादी करवा दी जाए। ऐसे में गांव के लोग भी एकत्र हो गए। दोनों को मंदिर ले जाया गया। वहां पर गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें