फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- कांग्रेस ऐसे मुद्दों को उठाती है जिससे बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचे

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 20 Aug 2026 04:55 PM IST

दिल्ली से लौटने के बाद बृहस्पतिवार को कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने वंदे मातरम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता ऐसे काम करते हैं, जो देश के बहुसंख्यक समाज को बुरा लगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि यदि 1937 की बात की जा रही है तो उसके बाद 1947 में देश का विभाजन किस आधार पर हुआ, इस पर भी बात होनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं है और वह ऐसे मुद्दों पर रुख अपनाती है, जिससे बहुसंख्यक समाज को ठेस पहुंचती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें