फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग, बैककर्मियों ने किया हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया। इस दौरान रोडवेज बस अड्डे के पास इंडियन बैंक की शाखा के बाहर मंगलवार को इंडियन बैंक अधिकारी संगठन के महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर इस मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, जो अपनी मांगों को लेकर एकजुट दिखे। इस दौरान विनय तिवारी, अभिषेक लोहिया, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मनीष मौर्य, महेश पांडेय, स्वाति राय, अनीता, अनुष्का जायसवाल, गिरजेश साहू आदि लोग मौजूद रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें