ब्रहालीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्य तिथि पर बृहस्पतिवार को जिले में विश्व हिंदू महासंघ ने शोभायात्रा निकाली। सोनी गुमटी से संघ की नेत्री रेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रतापति, संत छोटे बाबा महाराज सहित अन्य मौजूद रहे। इसके बाद टाउन हाल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुओं को संगठित करने पर जोर दिया गया।