स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी पोलरिस की लापरवाही अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। कहीं किसी उपभोक्ता के नाम का मीटर दूसरे के घर लगा दिया गया है तो कहीं नया बिजली कनेक्शन मिलने के बावजूद महीनों से स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया। नतीजा यह है कि उपभोक्ता बिल भुगतान से लेकर अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि संबंधित एजेंसी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।