फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में मजदूर-किसानों ने भरी हुंकार, जनविरोधी नीतियां बंद करने की मांग

श्रमिकों, किसानों, खेत मजदूरों, कर्मचारियों, योजना कर्मियों, युवाओं और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला पंचायत टीन शेड कचहरी परिसर में मजदूर-किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और स्वतंत्र फेडरेशनों की आयोजन समिति देवीपाटन मंडल, गोंडा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए राष्ट्रपति के नाम 20 सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी पंकज वर्मा के माध्यम से भेजा। श्रम संहिताएं वापस लेने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग धरने को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय, एटक के सत्यनारायण त्रिपाठी, पूर्वांचल चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के ईश्वर शरण, किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला, खेत मजदूर यूनियन के खगेंद्र जनवादी व मोहर्रम अली समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों और किसानों के अधिकारों पर किसी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रम संहिताएं वापस लेने और न्यूनतम मजदूरी 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें