शहर में बुधवार को चेहल्लुम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकले जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस के मार्गों पर निगरानी बनाए रखी।