बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ का दौर चलता रहा। मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।