फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीजल की बूंद-बूंद को तरसे किसान, 35 किमी का सफर के बावजूद मिली निराशा

डीजल पेट्रोल को लेकर उमड़ रही भीड़ के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं, किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए भूखे पेट शहर की ओर से रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। शुक्रवार शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास एक पेट्रोलपंप के बाहर लगी बैरीकेडिंग के पीछे बड़ी संख्या में किसान जरीकेन लेकर जमा थे। उजैनी कला से 35 किलोमीटर चलकर आए भीमपाल सिंह ने बताया कि मुजेहना व धानेपुर क्षेत्र के सभी पेट्रोलपंप पर डीजल खत्म हो गया है। सुबह आठ बजे ही शहर आए तो गुरुनानक चौक के पास शर्मा पेट्रोलपंप भी बंद था। यहां पर लाइन में लगे हुए हैं अभी 12 बजे तक तक पंप के परिसर में नहीं जाने दिया जा रहा है, बैरीकेटिंग लगी है।सालपुर के रामकुमार चौरसिया भी आठ बजे से 12 बजे तक खड़े रहे। दिलीप वर्मा 15 किलोमीटर दूर भीटी पटखौली से आए हैं, लेकिन अभी तक पेट्रोल वितरण नहीं शुरु हुआ। बताया जा रहा है कि अभी दो घंटे में वितरण शुरू होगा। खेती की जुताई और सिंचाई में देरी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें