फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक

गोंडा-बेलसर मार्ग पर बनघुसरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी विवेक कुमार उर्फ विष्णु (23) अपने दोस्त विशाल कनौजिया उर्फ निक्की (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों पहले मनकापुर क्षेत्र में रिश्तेदार की शादी में गए और वहां से लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा गांव में एक अन्य बरात में भी शामिल हुए। मंगलवार रात करीब 1:20 बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गोंडा-बेलसर मार्ग पर पहुंचे, उन्हें सड़क पर गिरा पेड़ दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक के पेट में पेड़ की डाल घुस गई, जिससे उसका पेट फट गया और गले में भी गंभीर चोट आई। वहीं, विशाल के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी हालत भी नाजुक हो गई। घटना के समय पीछे से आ रहे बरातियों में विवेक के बड़े भाई संजय उर्फ भोलू भी थे। उन्होंने दोनों को गंभीर हालत में देखा और तुरंत बाइक से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, बावजूद इसके पेड़ से टकराने के कारण दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें